अमेरिका में 43 करोड़ रुपये में ‘गोल्ड कार्ड’, डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया EB-5 वीजा का नया पोर्टल

खबर शेयर करें

वाशिंगटन। अमेरिका में परमानेंट रेजिडेंसी (ग्रीन कार्ड) का सपना देखने वाले अमीर विदेशी नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 मिलियन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) वाले स्पेशल इन्वेस्टर वीजा ‘गोल्ड कार्ड’ के लिए एक नया पोर्टल trumpcard.gov लॉन्च किया है। यह अमेरिका का अब तक का सबसे महंगा लेकिन आसान इमिग्रेशन विकल्प माना जा रहा है।

ट्रंप ने इस योजना को EB-5 इन्वेस्टर वीजा का फास्ट ट्रैक एडवांस वर्जन बताया है। उन्होंने कहा कि यह Green Card Privilege Plus की तरह काम करेगा, जिसके तहत योग्य निवेशकों को अमेरिका में स्थायी निवास (Permanent Residency) मिल सकेगा। हालांकि, इससे सीधे अमेरिकी नागरिकता नहीं मिलेगी, लेकिन यह नागरिकता की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पिथौरागढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली में खुली गुटबाजी, महिला जिलाध्यक्ष के बयान पर हंगामा...विधायक के खिलाफ लगे नारे

क्या है गोल्ड कार्ड योजना?

  • यह मौजूदा EB-5 वीजा का ही तेज प्रक्रिया वाला संस्करण है।
  • इसके तहत विदेशी निवेशकों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का अवसर मिलेगा।
  • ट्रंप के मुताबिक, यह योजना उन लोगों के लिए है जो धनवान और प्रतिभाशाली हैं।
  • हालांकि, गोल्ड कार्ड मिलने के बाद भी पात्रता परीक्षण के आधार पर ही अमेरिकी नागरिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन निगम का बड़ा फैसला...ऑनलाइन टिकट पर 10% छूट, ग्रुप बुकिंग में 15% तक लाभ

ऐसे करें आवेदन:

  1. सबसे पहले https://trumpcard.gov पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर अपना नाम, ईमेल, देश सहित जरूरी जानकारी भरें।
  3. जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  4. आवेदन की स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी ई-मेल पर भेजी जाएगी।

फिलहाल वेबसाइट को आवेदन लेने के लिए लाइव किया गया है, जबकि गोल्ड कार्ड की बिक्री जल्द शुरू होगी। इच्छुक आवेदकों को पात्रता जांच के बाद दस्तावेज जमा करने होंगे और आवश्यक भुगतान के बाद ही गोल्ड कार्ड प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: दवा लेने निकली विवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान, एनडीआरएफ की तलाश जारी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए है जो अमेरिका में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं और अमेरिका की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page