उत्तराखंड परिवहन निगम का बड़ा फैसला…ऑनलाइन टिकट पर 10% छूट, ग्रुप बुकिंग में 15% तक लाभ

खबर शेयर करें

देहरादून। यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब निगम की किसी भी बस सेवा में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर आने-जाने (रिटर्न) के किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्रुप बुकिंग पर भी चौथे टिकट से छूट शुरू होगी, जो 15 प्रतिशत तक जाएगी। यह नई व्यवस्था 28 नवंबर से लागू कर दी गई है।

किराये में छूट की नई व्यवस्था ऐसे मिलेगी

  • रिटर्न जर्नी डिस्काउंट:
    यदि यात्री एक साथ आने और जाने का टिकट बुक करते हैं, तो कुल किराये में 10% छूट दी जाएगी। यह छूट परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बस सेवाओं पर लागू होगी।
  • ग्रुप टिकट डिस्काउंट (एक तरफ की यात्रा):
    अधिकतम 6 टिकट की समूह बुकिंग पर—
  • 1 से 3 टिकट: पूरा किराया
  • 4वां टिकट: 10% छूट
  • 5वां टिकट: 12% छूट
  • 6वां टिकट: 15% छूट
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विद्यालयी शिक्षा विभाग में 1556 पदों पर होगी संविदा भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि इन नई योजनाओं से नियमित यात्रियों, शादी-ब्याह के सीजन और घूमने-फिरने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: SWAYAM पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का बड़ा विस्तार, 5 नए ऑनलाइन कोर्स को मिली मंजूरी

लीन सीजन के लिए बनाई गई थी विशेष योजना

परिवहन निगम की मई में हुई बैठक में जनवरी से मार्च और अगस्त, सितंबर व दिसंबर को लीन सीजन मानते हुए किराये में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसी क्रम में निगम ने अब रिटर्न और ग्रुप टिकट डिस्काउंट की योजना लागू की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जिले में लगातार पांचवें दिन बंद रहेंगे स्कूल, 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित

You cannot copy content of this page