उत्तराखंड: बारिश न होने से बढ़ी सूखी ठंड, चार दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में इस साल भी नवंबर सूखा ही बीता। अधिकांश जिलों में एक बूंद बारिश नहीं हुई, जिसके कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है और प्रदेश का मौसम चार दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडरों के धमाकों से मचा हड़कंप

आंकड़े बताते हैं स्थिति
सामान्यतः नवंबर महीने में प्रदेशभर में औसतन 5.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। इन चार जिलों में भी केवल शुरुआत में हल्की बारिश दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जलवायु परिवर्तन है बड़ी वजह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न की वजह से नवंबर में वर्षा का अभाव लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड में वर्ष 2024 से पहले 2021 और 2016 में भी नवंबर सूखा रहा था। बारिश न होने का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है और मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी जिलों में भी सामान्य तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अधूरे सीवर-पेयजल कार्यों पर आयुक्त दीपक रावत का कड़ा रुख, ठेकेदारों पर पेनाल्टी के निर्देश

आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 4 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला जमने लगा है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा बढ़ रहा है, जिससे ठंड का एहसास और तीखा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजधानी में ‘बार बनाम कानून’...देर रात खुले बार में आईजी–एसपी आमने-सामने, एसएसपी ने पहुंचकर कराया बंद
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page