Uttarakhand: राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत…दिसंबर–जनवरी का छूटा राशन अब फरवरी में मिलेगा

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यदि आप किसी कारणवश दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का सरकारी राशन नहीं ले पाए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि छूटा हुआ राशन अब फरवरी माह के कोटे के साथ प्राप्त किया जा सकेगा। इस संबंध में सभी जिलों के पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

DELAYED RATION CAN BE COLLECTED WITH FEBRUARY QUOTA: अपर खाद्य आयुक्त पी.एस. जंगपांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 23 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से करीब 75 प्रतिशत उपभोक्ता अपना राशन प्राप्त कर चुके हैं, जबकि शेष लाभार्थियों को अब फरवरी के वितरण के साथ दिसंबर और जनवरी का भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा। बायोमेट्रिक ऑनलाइन वितरण प्रणाली में इस व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुनिश्चित कर दिया गया है, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  यूजी काउंसलिंग 2025: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एमसीसी ने नए केंद्र किए नामित...देखें सूची

उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण पूर्व में राशन वितरण में देरी हुई थी। हालांकि अब आपूर्ति सामान्य हो चुकी है और वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बलदेव कपूर की पुस्तक 'मेरी जीवन यात्रा संघर्ष और संसार के लफड़े' का विमोचन

खाद्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता अपने हक के राशन से वंचित न रहे। यदि किसी लाभार्थी को राशन लेने में दिक्कत आती है तो वह अपने क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक या जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देहरादून-हरिद्वार से छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, एक भारतीय महिला भी हिरासत में

सरकार की इस पहल से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर राशन नहीं ले पाए थे। अब फरवरी माह में उन्हें एक साथ तीन महीने का राशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page