उत्तर कोरिया का मिसाइल शक्ति प्रदर्शन: समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान-दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें

टोक्यो। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए रविवार सुबह समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। मिसाइलें देश के पूर्वी सिनपो इलाके से लॉन्च की गईं, जिसके बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

इस घटनाक्रम के बाद जापान और दक्षिण कोरिया तुरंत अलर्ट मोड में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने एक महीने के भीतर चौथी बार बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है, जो उसकी आक्रामक रणनीति की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  वडीनार पोर्ट पर पहुंचा 46,500 टन LPG: ‘MT Nanda Devi’ की सुरक्षित एंट्री, समुद्र में होगा ट्रांसफर ऑपरेशन

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार सुबह करीब 6 बजे (जापानी समयानुसार) मिसाइलें दागी गईं। शुरुआती आकलन के अनुसार ये मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर जाकर समुद्र में गिर गईं। फिलहाल अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया मिलकर पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ताकाइची ने बताया कि लॉन्च के तुरंत बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया गया। साथ ही सभी संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थिति पर नजर रखें, सटीक जानकारी जुटाएं और नागरिकों के साथ-साथ हवाई और समुद्री यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को मिला 'निस्तार', पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल हुआ कमीशन

उधर, दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ ने भी पुष्टि की है कि लॉन्च सिनपो क्षेत्र से हुआ और देश ने अपनी निगरानी प्रणाली को और मजबूत कर दिया है। दक्षिण कोरिया भी अमेरिका और जापान के साथ मिलकर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर ट्रंप का 100% टैरिफ, कहा – "हॉलीवुड मर रहा है"

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण करते हुए देश की परमाणु शक्ति को “अनलिमिटेड एक्सपेंशन” देने की बात कही थी। उन्होंने न्यूक्लियर अटैक और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए थे।

You cannot copy content of this page