Nainital: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई…ओखलकांडा के BDO देशराज हटाए गए, रामनगर में ABDO पद पर भेजे गए

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के क्रम में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड ओखलकांडा में तैनात खंड विकास अधिकारी (BDO) देशराज को लापरवाही के आरोपों में पद से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभागीय कार्यों में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरती गई, जो प्रथम दृष्टया सही पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 अप्रैल 2026

जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए देशराज को खंड विकास अधिकारी पद से हटाकर सहायक खंड विकास अधिकारी (ABDO) के पद पर स्थानांतरित कर रामनगर विकासखंड में संबद्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: युवक ने ब्लेड से गला काटकर दी जान, मानसिक तनाव की आशंका

वहीं, प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कुंवर सिंह सामंत, सहायक खंड विकास अधिकारी रामनगर को ओखलकांडा में प्रभारी खंड विकास अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC: उत्तराखंड PCS-2024 का परिणाम घोषित...प्रदेश को मिले 9 नए डिप्टी कलेक्टर, टॉप-2 पर बेटियों का कब्जा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page