Haldwani: दुकान में सेंध लगाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने परचून की दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 03 मई 2026 को जवाहर नगर निवासी अकरम पुत्र मेहंदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात चोर ने उनकी परचून की दुकान का शटर खोलकर गल्ले से करीब 10,500 रुपये नगद, आधार कार्ड व अन्य कागजात चोरी कर लिए। इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 77/26 धारा 305(A) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 40 सोलर प्रोजेक्ट रद्द, अब नई नीति के तहत होगा आवंटन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल से कूदा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी नसरुद्दीन उर्फ नसरू (22 वर्ष), निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को 04 मई को गोला पार्किंग क्षेत्र, चिराग अली शाह मजार के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नन्हे कान्हा-राधा ने लूटी महफिल, जन्माष्टमी पर 102 बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9,500 रुपये नगद, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगबीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक भीम कुमार, कांस्टेबल महबूब अली व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page