भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत, एक महिला गंभीर घायल

खबर शेयर करें

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सोलापुर–पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Tragic Accident on Solapur–Pune National Highway: प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मोहोल क्षेत्र के देवदरी पाटी के पास देर रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार पनवेल से अक्कलकोट देवदर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  किसान ने खाया जहर, बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  BIG NEWS: उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुई सरकार, सभी सरकारी-निजी भवनों का होगा ऑडिट

वहीं, इसी बीच राजस्थान के उदयपुर से भी एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार तड़के पुराने अहमदाबाद हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में ऑरेंज चेतावनी

यह दुर्घटना उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेला तालाब के पास हुई। सभी मृतक उदयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे इन सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page