Uttarakhand: बारिश बनी काल…पहाड़ी से आया मलबा मकान में घुसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। अल्मोड़ा जिले में बारिश के बीच देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में पहाड़ी से अचानक मलबा खिसककर एक मकान में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि घर के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू टीमों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। क्षेत्र में उस समय तेज बारिश हो रही थी। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा अचानक खिसका और नीचे स्थित मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक मलबा मकान के भीतर पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

महिला समेत बेटा-बेटी की मौत

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक महिला और उनके बेटा-बेटी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: कनिष्ठ सहायक संवर्ग की परीक्षा 19 जनवरी को, सात परीक्षा केन्द्र स्थापित

रात के अंधेरे और तेज बारिश के बीच अचानक हुए हादसे की खबर गांव में फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से भी बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।

मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रातभर चला रेस्क्यू

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। टीमों ने पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। भारी बारिश और पहाड़ी से लगातार मलबा आने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले दो-तीन दिनों में चढ़ेगा पारा

रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाकर मकान के भीतर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से वडयूड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। देर रात तक जिस गांव में बारिश की आवाज सुनाई दे रही थी, वहां हादसे के बाद चीख-पुकार और सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page