उत्तराखंड: वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने हिमांशु चमोली को पद से हटाया

खबर शेयर करें

पौड़ी। आत्महत्या से पहले युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि हिमांशु चमोली युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। जैसे ही पार्टी के संज्ञान में विवाद आया, उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने पद से हटाने का पत्र भी जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रों से मिट्टी ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित...Video

भट्ट ने कहा कि यह चमोली का व्यक्तिगत मामला है, जिसमें कानून अपना काम करेगा। उन्होंने दोहराया कि भाजपा अनुशासन और शुचिता पर आधारित पार्टी है, जहां नीतियों व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ‘डायल 112’ का दुरुपयोग पड़ा भारी, कार चोरी की झूठी सूचना देने वाले पर ₹10,000 का जुर्माना

उधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई की है। सरकार के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, सात श्रद्धालुओं की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक, राहत कार्य जारी
Ad

You cannot copy content of this page