रामनगर: 19 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम, इस बार रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा

खबर शेयर करें

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे घोषित किया जाएगा। परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने परीक्षा समिति की बैठक के उपरांत यह तिथि घोषित की।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम पूर्व वर्षों की तुलना में काफी पहले जारी किया जा रहा है। इसका प्रमुख कारण परीक्षाओं का शीघ्र समापन और पहली बार 30 मूल्यांकन केंद्रों से सीधे अंकों की ऑनलाइन फीडिंग है, जिससे परिणाम प्रक्रिया तेज हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हेमकुंड यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

1245 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इसके उपरांत 21 मार्च से 4 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल की 6,57,540 तथा इंटरमीडिएट की 5,15,040, कुल 11,72,580 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

इस बार हाईस्कूल में 1,13,688 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षाएं प्रदेश के 1245 केंद्रों पर संपन्न हुईं, जिनमें से 165 संवेदनशील एवं 5 अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए थे। प्रदेश भर में 13 मुख्य संकलन केंद्र एवं 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेएमएसएसबी में सीएसएसडी तकनीशियन के 79 पदों पर भर्ती, 24 जनवरी तक करें आवेदन

पोर्टल पर आधे घंटे में उपलब्ध होगा परिणाम
इस बार प्रत्येक विद्यालय को परीक्षा परिणाम की घोषणा के आधा घंटे के भीतर ही उनके पोर्टल पर परिणाम उपलब्ध हो जाएगा। परीक्षार्थी भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे। परिणाम की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page