चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड की बड़ी जिम्मेदारी…14 अफसर बने पर्यवेक्षक, 11 IAS और 3 IPS शामिल

खबर शेयर करें

देहरादून। देश के चार बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वरिष्ठ अफसरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव आयोग ने प्रदेश के 14 अधिकारियों को पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में तैनात किया है, जिनमें 11 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार, आईएएस राजेंद्र कुमार, श्रीधर बाबू अड्डांकी और रंजीत सिन्हा को केरल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत को तमिलनाडु में जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मंडराए बादल

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी. षणमुगम, विनीत कुमार और विनीत तोमर को तैनात किया गया है, जबकि आईएएस हिमांशु खुराना और वंदना को असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 80 पाउच बरामद

पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल, जबकि आईपीएस सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है।

इसके अलावा आईएएस डॉ. आर. राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तैनात किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में मची चीख-पुकार, कई मौतों की आशंका

इन नियुक्तियों के साथ ही उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों की चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एक बार फिर सामने आई है, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page