Haldwani: वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया को बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास में मिली फैलोशिप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास (पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डेवलपमेंट) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 12 माह की प्रतिष्ठित दूरस्थ शिक्षा फैलोशिप को सफलतापूर्वक पूरा कर प्रमाणन प्राप्त किया है।

यह फैलोशिप कार्यक्रम इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (ECMS) द्वारा आयोजित किया गया, जिसे इंटरनेशनल एक्रिडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन (IAO) की मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम को स्टेटपल्स (यूएसए) और लर्न ईएम (ऑस्ट्रेलिया) का भी शैक्षणिक सहयोग प्राप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ाई, अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा एडवांस क्लेम

फैलोशिप के दौरान डॉ. रखोलिया ने बच्चों में होने वाले तंत्रिका संबंधी रोगों, विकासात्मक विकारों, न्यूरोलॉजिकल आकलन, प्रारंभिक पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों का गहन अध्ययन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों को बच्चों में न्यूरोलॉजिकल और विकास संबंधी चुनौतियों के बेहतर निदान और उपचार के लिए उन्नत ज्ञान उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 19 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मुखानी क्षेत्र से पकड़ा

डॉ. ऋतु रखोलिया लंबे समय से बाल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई हैं और क्षेत्र के बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उन्नत प्रशिक्षण से बच्चों में ऑटिज्म, विकास में देरी, मिर्गी और अन्य तंत्रिका संबंधी समस्याओं के उपचार में और अधिक प्रभावी सहायता मिल सकेगी।

You cannot copy content of this page