Uttarakhand Weather: आज बारिश-बर्फबारी और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक राहत नहीं

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (आज) को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ तेज तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मौसम के तेवर ज्यादा उग्र रहने की संभावना है, जिससे विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हर चेकपोस्ट पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, दो मई से शुरू होगी यात्रा

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं। यहां तेज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश के दौर और तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 12 फरवरी

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में सुधार के आसार नहीं हैं। 25 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 25 व 26 सितंबर को होगी राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, क्योंकि भूस्खलन और रास्तों के बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page