Nainital: अब मुफ्त किताबों के साथ मिलेंगी निशुल्क नोटबुक, जिले के 90 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल): जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। अब विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की निशुल्क पुस्तकों के साथ-साथ मुफ्त नोटबुक भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस फैसले से जिले के करीब 90 हजार छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क नोटबुक वितरित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने लगभग चार लाख नोटबुकों का ऑर्डर जारी कर दिया है, जो 20 अप्रैल तक विभाग को प्राप्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, वेबसाइट का भी शुभारंभ

उन्होंने बताया कि जैसे ही नोटबुक विभाग को मिलेंगी, उन्हें तत्काल विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों में वितरित कर दिया जाएगा।

सीईओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: UOU में निःशुल्क योग कक्षाओं का शुभारंभ, कोरिया के प्रोफेसर की सहभागिता से कार्यक्रम को मिला अंतरराष्ट्रीय आयाम

इस पहल से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किताबों और कॉपियों पर होने वाला खर्च काफी हद तक कम हो जाएगा।

You cannot copy content of this page