दिल्ली के द्वारका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया। द्वारका सेक्टर-7 स्थित स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तत्काल भवन को खाली कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मुकाबले पर संकट, पाकिस्तान ने खेलने से किया इनकार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  2025 में वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सबसे घातक गेंदबाज, आर अश्विन ने बताया साल का सर्वश्रेष्ठ
Ad

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे धमकी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारत की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में सूखी ठंड का कहर...रातें होंगी और सर्द, पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page