भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मुकाबले पर संकट, पाकिस्तान ने खेलने से किया इनकार

खबर शेयर करें

मैच रद्द होने के बावजूद ICC प्रोटोकॉल के तहत कोलंबो जाएगी भारतीय टीम

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला संकट में पड़ गया है। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका के कोलंबो जाएगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच 15 फरवरी को मुकाबला प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला के बाद जापान में भी कांपी धरती, 6.9 तीव्रता के भूकंप से दहशत...टोक्यो तक महसूस हुए झटके

India To Follow ICC Protocol, Team Will Travel To Colombo: जानकारी के अनुसार भारतीय टीम आईसीसी के तय प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेगी और निर्धारित तिथि पर कोलंबो पहुंचेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम वहां मैच रेफरी के आधिकारिक फैसले का इंतजार करेगी। माना जा रहा है कि यदि पाकिस्तान मैदान पर नहीं उतरता है तो मैच रेफरी मुकाबले को रद्द घोषित कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पहले अप्रत्यक्ष रूप से टी20 विश्व कप में हिस्सा न लेने की धमकी दी थी, लेकिन बाद में यू-टर्न लेते हुए टूर्नामेंट खेलने का फैसला किया। हालांकि, पाकिस्तान अपनी जिद पर कायम रहा और उसने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में ‘आम आदमी’ सरकार पर सवाल: पीएम बालेन्द्र शाह की करोड़ों की संपत्ति से मचा बवाल

रविवार को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए लिखा, “पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।” इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें बांग्लादेश विवाद से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी फिर टली, पाक गृह मंत्रालय ने लगाई रोक

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के इस फैसले से टूर्नामेंट की रोमांचक तस्वीर पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सबकी नजरें आईसीसी और मैच रेफरी के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page