Uttarakhand: मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर हादसा…गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रलगाड़ी के पास सीमेंट लेकर लौट रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

दुर्घटना के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टीमों ने रात करीब 2:30 बजे दोनों शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे शवों को तहसील मुख्यालय मुनस्यारी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काबुल-पाक सीमा पर फिर भड़की जंग, टैंक ध्वस्त, दोनों देशों ने की चौकियां कब्जाने का दावा

हादसे में मृतकों की पहचान महेंद्र (27 वर्ष) निवासी पांगू, धारचूला और प्रकाश (28 वर्ष) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली संकट, मध्यम व दीर्घ अवधि के टेंडर पर नहीं मिल रही कंपनियां

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन रविवार को मिलम क्षेत्र में सीमेंट की आपूर्ति करने गया था। सामान उतारने के बाद वाहन वापस लौट रहा था, तभी रलगाड़ी के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी अस्पताल के एमडी ‘फर्जी एंबुलेंस’ से निकले नैनीताल, पुलिस चेकिंग में खुली पोल, थार से उतारी लाल-नीली लाइट

You cannot copy content of this page