उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षकों में होड़, धारा-27 के तहत तीन हजार से अधिक आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में धारा-27 के तहत तबादलों को लेकर शिक्षकों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। स्थानांतरण का लाभ पाने के लिए अब तक तीन हजार से अधिक शिक्षक आवेदन कर चुके हैं। विभाग में आवेदनों और उनके साथ लगाए गए दस्तावेजों की जांच का काम चल रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद सभी आवेदन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने रखे जाएंगे, जहां तबादलों पर अंतिम निर्णय की दिशा तय होगी।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, प्रवक्ता संवर्ग में तबादलों के लिए कुल 309 आवेदन मिले हैं। इनमें सामान्य संवर्ग के 284 और महिला संवर्ग के 25 आवेदन शामिल हैं। वहीं, सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में गढ़वाल मंडल से 842 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 766 सामान्य संवर्ग और 76 महिला संवर्ग के आवेदन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026 बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगा शुरू, BCCI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

कुमाऊं मंडल में तबादलों को लेकर शिक्षकों की संख्या और अधिक है। यहां एलटी संवर्ग के 1116 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। इनमें सामान्य संवर्ग के 1007 और महिला संवर्ग की 109 शिक्षिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में भी एक हजार से अधिक शिक्षकों ने धारा-27 के तहत तबादले की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

गंभीर बीमार शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग

तबादलों की प्रक्रिया के बीच शिक्षक संगठनों ने गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली का कहना है कि कई शिक्षक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को धारा-27 के तहत तबादलों का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें उपचार और पारिवारिक परिस्थितियों के लिहाज से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जर्जर सड़कें, बिजली-पानी और मानसूनी आपदा का मुद्दा प्रभारी मंत्री तक पहुंचा, समाजसेवी राहुल दरम्वाल ने उठाई जनसमस्याएं

चार-पांच साल से इंतजार, अब सूची जारी करने का दबाव

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि शिक्षा विभाग पिछले चार से पांच वर्षों से धारा-27 के तहत शिक्षकों से आवेदन तो मांग रहा है, लेकिन तबादले नहीं हो पा रहे हैं। अब चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना के बीच शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने शासन से मांग की कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही तबादला सूची जारी की जाए, ताकि लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page