Uttarakhand: पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड…30 लकड़ी के भवन जलकर राख, सिलिंडर फटने से भड़की आग

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। आग की चपेट में आने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने और घरों से सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस भीषण हादसे में गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीण यश पंवार के अनुसार, रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई लकड़ी से बने भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। मकान लकड़ी के होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में करीब 30 भवन जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: घर के पास से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, गांव में दहशत

आग की लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी

भीषण अग्निकांड के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें कीं, लेकिन लकड़ी के भवनों में आग तेजी से फैलने के कारण नुकसान काफी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर–कुहासे की मार: नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक रहेंगे बंद

भारी नुकसान, जनहानि नहीं

इस अग्निकांड में करीब 30 भवनों के जलने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर दंपति की मौत, शादी समारोह में शामिल होने आये थे

फिलहाल ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page