Haldwani: होटल त्रिशूल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, किशोरी से दुष्कर्म के मामले के बाद कार्रवाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के डीएम समेत 44 अफसरों के तबादले...यहां देखें पूरी सूची

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी होटल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। मामले में धीरज बिष्ट को मुख्य आरोपी बताया गया है। वह कथित तौर पर आईटीआई गैंग का सक्रिय सदस्य है और एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी रह चुका है। इस मामले में उसके तीन अन्य साथियों पर भी वारदात में शामिल होने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा टला: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 70 श्रमिक घायल

घटना सामने आने के बाद से ही होटल त्रिशूल लगातार चर्चा में था। मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने होटल पहुंचकर रसोईघर और स्टोर के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, ताकि मौके पर कानून-व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने विभागीय उपेक्षा से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दिया

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में होटल त्रिशूल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कार्रवाई के पीछे प्रशासन की ओर से बताए गए आधिकारिक कारण और ध्वस्तीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page