चमोली में बड़ा हादसा टला: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 70 श्रमिक घायल

खबर शेयर करें

चमोली। जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टीबीएम साइट की सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। घटना के समय सुरंग के अंदर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश को मिले 18 नए औषधि निरीक्षक, जल्द होगी तैनाती

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तुरंत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गरजे राजनाथ सिंह, बोले - ‘धाकड़ नहीं, अब धुरंधर हैं Pushkar Singh Dhami’

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे में 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिनमें से 66 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है, जबकि 4 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पीपलकोटी स्थित विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिन्हें बाद में घर भेज दिया गया। इसके अलावा 21 श्रमिकों को कोई चोट नहीं आई और वे घटना स्थल से ही अपने घर चले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाए जाएंगे

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि परियोजना प्रबंधन से घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page