हल्द्वानी: वार्ड 58 में लगा नया ट्रांसफार्मर, पार्षद मनोज जोशी के प्रयासों से प्रगति विहार समेत तीन कॉलोनियों को लो वोल्टेज से राहत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: वार्ड 58 स्थित प्रगति विहार क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिल गई है। पार्षद मनोज जोशी के प्रयासों से क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।

पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि प्रगति विहार कॉलोनी के लोग काफी समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग से लगातार संपर्क और आग्रह किया गया, जिस पर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने सकारात्मक पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख का जुर्माना

नए ट्रांसफार्मर के लगने से प्रगति विहार के साथ-साथ इन्द्रपुरी और शक्ति विहार क्षेत्र के लोगों को भी बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। कॉलोनीवासियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जो अब पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस बीमार को समाजसेवियों ने कराया अस्पताल में भर्ती

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने पार्षद मनोज जोशी के प्रयासों की सराहना की और बिजली विभाग का आभार जताया। साथ ही एसडीओ सुधा जोशी और जेई धीरज पंत के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बर्ड हिट से बचाव को लेकर बड़ा कदम: लाहौर एयरपोर्ट हर सुबह तीन घंटे रहेगा बंद

कार्यक्रम के दौरान पार्षद मनोज जोशी, एसडीओ सुधा जोशी, जेई धीरज पंत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page