शीतलहर–कुहासे की मार: नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार जारी घने कुहासे और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला लिया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल की लतिका भंडारी को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, ताइक्वांडो में देश-दुनिया में बनाई खास पहचान

जिला मजिस्ट्रेट एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक जनपद नैनीताल में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रो. शिवेन्द्र कश्यप बने पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि अवकाश की सूचना समय रहते सभी पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। साथ ही आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: विद्या पुष्प एकेडमी में देशभक्ति के साथ दिखे लोक-संस्कृति के रंग, तीज गीतों पर थिरके छात्र-छात्राएं

लगातार बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page