Uttarakhand: फरवरी में नहीं, मार्च में बज सकती है चुनावी रणभेरी!…27 जनवरी से आचार संहिता की आहट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की उल्टी गिनती शुरू होने से पहले ही चुनावी कैलेंडर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक फरवरी में मतदान की परंपरा रही है, लेकिन इस बार चुनावी तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ सकती है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में 27 से 30 जनवरी के बीच आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है और मतदान मार्च के पहले सप्ताह में कराया जा सकता है। पांच से दस मार्च के बीच वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस कार्यक्रम पर अंतिम मुहर निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही लगेगी।

बोर्ड परीक्षा बनेंगी चुनावी तारीखों का ‘टाइमटेबल’!

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शाम 5 बजे तक बढ़ा मतदान का समय

इस बार चुनाव की तारीखें तय करने में राजनीतिक समीकरणों से ज्यादा बोर्ड परीक्षाओं का कैलेंडर अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, फरवरी से मार्च तक सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। चुनाव के दौरान सरकारी स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाता है और शिक्षकों की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में यदि मतदान और परीक्षाएं एक साथ हुईं तो शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी टकराव से बचने के लिए मार्च के पहले सप्ताह में मतदान कराने का संभावित खाका तैयार किए जाने की चर्चा है।

यूपी और उत्तराखंड में एक साथ बज सकता है चुनावी बिगुल

चुनावी हलकों में चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। वर्ष 2022 में यूपी में सात चरणों में मतदान हुआ था। ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी पहले चरण में मतदान कराया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो दोनों राज्यों में चुनावी सरगर्मियां एक साथ चरम पर पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: बागेश्वर में ऑरेंज, चार जिलों में यलो अलर्ट, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

28 मार्च से पहले पूरी करनी होगी चुनावी प्रक्रिया

उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इससे पहले नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चुनाव को देखते हुए प्रदेश में जनगणना की प्रक्रिया भी पहले कराए जाने की तैयारी है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावित चर्चा ने राजनीतिक दलों और चुनावी तैयारियों को लेकर हलचल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल घूमने निकले नवविवाहित दंपती की स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, युवक की मौत, पत्नी गंभीर

कब-कब फरवरी में पड़े हैं वोट?

उत्तराखंड में अब तक हुए विधानसभा चुनावों में फरवरी मतदान का प्रमुख महीना रहा है। वर्ष 2022 में 14 फरवरी, 2017 में 15 फरवरी और 2007 में 21 फरवरी को मतदान हुआ था। हालांकि, वर्ष 2012 में 30 जनवरी को ही वोट डाले गए थे। इस बार मार्च के पहले सप्ताह में मतदान हुआ तो राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि इस बार उत्तराखंड के मतदाताओं को फरवरी में मतदान का मौका मिलता है या चुनावी लोकतंत्र की तारीख मार्च के पहले सप्ताह में तय होती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page