उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक किया है।

आरती गौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं कराई जाती, तब तक वह अपने इस्तीफे पर अडिग रहेंगी। उनका कहना है कि यह मामला केवल राजनीति का नहीं, बल्कि न्याय और पीड़िता के अधिकारों से जुड़ा है, जिसे लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने जीता महिला केनाय सलालम प्रतियोगिता में पहला स्थान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब तक सीबीआई जांच की मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से इस संवेदनशील मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती 2027...पांच अक्टूबर से शुरू होगा अगला चरण, 3 हजार युवाओं की होगी शारीरिक परीक्षा

गौरतलब है कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच चल रहे विवाद की गूंज प्रदेशभर में सुनाई दे रही है। इसी विवाद के चलते अंकिता हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। इसका असर अब यमकेश्वर तहसील तक दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नन्दादेवी महोत्सव कल से...तैयारियां पूरी, पिथौरागढ़ का लखिया भूत बनेगा आकर्षण

आरती गौड़ के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे भाजपा के लिए असहज स्थिति के रूप में देखा जा रहा है, वहीं अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page