Uttarakhand: इस जिले में लगातार चौथे दिन स्कूल बंद…30 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

खबर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में लगातार चौथे दिन भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा 30 जुलाई (बृहस्पतिवार) के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पाण्डे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, 4 शव बरामद, कई लापता

मौसम विभाग के अनुसार जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और जलभराव जैसी परिस्थितियों का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने छात्राओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा का सशक्त माध्यम है कार्यक्रम

प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय या संबंधित संस्था द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टोंस नदी में गिरी बाइक, चालक लापता...रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज फिर होगी तलाश

लगातार चौथे दिन स्कूल बंद होने से जिले में खराब मौसम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page