Haldwani: एसके बैडमिंटन अकादमी की डबल्स प्रतियोगिता संपन्न, डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला-अमृत की जोड़ी बनी चैंपियन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जज फार्म स्थित एसके बैडमिंटन अकादमी में आयोजित डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला और अमृत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि नंद किशोर और ममता बिष्ट की जोड़ी उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी, मदिरा दुकानों और FL-2 लाइसेंस की जांच, सैंपल लैब भेजे

सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले

पहले सेमीफाइनल में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला-अमृत की जोड़ी का मुकाबला रॉबिन-जगत रावत से हुआ। इस मैच में प्रवीन्द्र-अमृत की टीम ने 21-12 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नंद किशोर-ममता बिष्ट की जोड़ी ने मुकेश अधिकारी-जगदीश जोशी की जोड़ी को 21-14 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

ग्रुप चरण में भी दिखा दमदार प्रदर्शन

ग्रुप चरण में पहले ग्रुप से रॉबिन-चिन्मय जोशी की जोड़ी ने भास्कर-चन्द्रेश, मनमोहन-चिन्मय और वरुण-वंशिका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे ग्रुप में मुकेश अधिकारी-जगदीश जोशी ने विजय-तुषार, कुशाग्र-दिशा और गौरव-आशीष की जोड़ियों को मात दी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति ने देहरादून में किया योग, सीएम बोले- योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार

तीसरे ग्रुप में नंद किशोर-ममता बिष्ट ने लक्खा-कमलेश, अर्जुन-पिंकी और अतुल-महेश को हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। चौथे ग्रुप में डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला-अमृत की जोड़ी ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए संतोष-एन. रजवार, कमल-दीपक और पंकज-रचना की टीमों को पराजित किया।

विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भरत दास ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सुनील जोशी, जगदीश जोशी, भास्कर कांडपाल, कमल गुरूरानी, महेश जोशी, पंकज बिष्ट, कमलेश जोशी, रचना शर्मा, संजय बोरा, लक्ष्मण सिंह, मनोज तिवारी, शुभ जायसवाल, संदीप जायसवाल, तपन पांडे, डी.के. जोशी, डॉ. अतुल राजपाल, मुकेश अधिकारी और अनुराग पाण्डेय सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत

कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष जोशी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया, वहीं आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन का भरोसा जताया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page