Weather Update: उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून…चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान तेज गर्जना और आकाशीय बिजली की घटनाओं की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू, अब तक 21.55 लाख श्रद्धालुओं ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य रहने की उम्मीद नहीं है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  FASTag रिचार्ज करते समय सावधान! नकली वेबसाइट्स से हो रही बड़ी साइबर ठगी, गृह मंत्रालय की चेतावनी

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेषकर पहाड़ी मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत बताई गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page