उत्तराखंड: मुंबई पुलिस का एसपी बनकर बुजुर्ग दंपती से 44 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट में रखा दो दिन

खबर शेयर करें

देहरादून। खुद को मुंबई पुलिस का एसपी बताकर अज्ञात ठग ने बुजुर्ग दंपती को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 44 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अजबपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले रहते हैं। 20 अप्रैल को उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस का एसपी बताया। आरोपी ने कहा कि उनके नाम से नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने बैंक खाता खोला है, जो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्त है और उसके खिलाफ कुलावा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले-प्रदेश की सुरक्षा अब आपके कंधों पर

ठग ने डराया कि नरेश के आदमी उनकी निगरानी कर रहे हैं और मुंबई पुलिस के अधिकारी सिविल वर्दी में उनके घर के आसपास मौजूद हैं। बाहर जाने पर मोबाइल फोन चालू रखने के लिए कहा गया, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सके। डर के मारे सुनील और उनकी पत्नी दो दिन तक मानसिक दबाव में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की आशंका, ट्रम्प ने दी सैन्य कार्रवाई के संकेत

ठग ने 21 अप्रैल को जमानत के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे, जो सुनील ने बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन, 22 अप्रैल को चार लाख रुपये और मांगे गए, जिसे भी उन्होंने भेज दिया। 23 अप्रैल को आरोपी ने फिर 30 लाख रुपये की मांग की, जिसे पीड़ित ने खाते में डाल दिया। जब ठग ने और अधिक पैसे भेजने की मांग की, तब सुनील को ठगी का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट

डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर पुलिस ठग की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page