हादसा: चुनावी बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

खबर शेयर करें

देहरादून: निकाय चुनाव के दौरान देहरादून के जौलीग्रांट इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक मनोज पंवार की मौत हो गई। दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक चुनावी बैनर उतारते समय युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मनोज पंवार छत की दूसरी मंजिल पर चुनावी बैनर उतारने गया था। छत का एक कोना 33 केवी लाइन को छू रहा था। जैसे ही उसने बैनर उतारने की कोशिश की, एक तेज धमाका हुआ, और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार घायलों को एम्स लाने की संभावना

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायल युवक को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल ऑडियो प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चस्पा, पूर्व विधायक राठौर अब भी लापता

चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि युवक का नाम मनोज पंवार है, जो अठुरवाला गांव का निवासी था। यह घटना क्षेत्र में गहरे दुख और सदमे का कारण बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को लूटा, लुटेरे CCTV में कैद...Video

प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिजली लाइन की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page