उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत तीन की मौत

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी (डामटा)। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन परचून का सामान लेकर मोरी की ओर जा रहा था, तभी यह दुःखद दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना...बेटे के हथौड़े के वार से पिता की मौत, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों के मौके पर ही मृत्यु की पुष्टि की। टीम ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होमगार्ड वर्दी घोटाले की जांच शुरू, डीसीजी पर तीन गुना कीमत पर खरीद का गंभीर आरोप

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-अमेरिका समझौते पर फैसला टला: ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक बेनतीजा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना सबसे बड़ा मुद्दा

इस हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और खराब सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page