Nainital: कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह…’हनुमान अंश’ की ₹200 करोड़ की सफलता पर कार्तिक पालीवाल ने अनुप्रिया नागर को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

खबर शेयर करें

भवाली/कैंची धाम: भारतीय सिनेमा और उत्तराखंड के लिए एक गर्व के क्षण में, ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने 21 वर्षीय युवा फिल्म निर्मात्री अनुप्रिया नागर को ‘भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर’ (Youngest Film Producer of India) के अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया है। यह ऐतिहासिक सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की अभूतपूर्व सफलता और बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री के बाद दिया गया।

बाबा नीब करौरी महाराज की पावन तपोभूमि कैंची धाम के समीप आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने स्वयं अनुप्रिया नागर को वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर कार्तिक पालीवाल ने अनुप्रिया के साहस, दूरदर्शिता और इतनी कम उम्र में इतने बड़े पैमाने की फिल्म का सफल निर्माण करने की क्षमता की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान समझौते पर इस्राइल का ऐतराज: ‘ट्रंप का समझौता हम पर बाध्यकारी नहीं’

​वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान करते हुए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने कहा कि अनुप्रिया नागर की यह उपलब्धि केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि देश और उत्तराखंड के तमाम युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिखाया है कि अगर नीयत और विषयवस्तु मजबूत हो, तो भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी जारी रहा सीजेपी का धरना, पुलिस से हुई बहस...किसानों ने दिया समर्थन

अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल का आभार व्यक्त करते हुए फिल्म के सीक्वल ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ का भी ऐलान किया, जिसकी शूटिंग कैंची धाम, भूमि‍याधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट जैसे पवित्र स्थलों पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में रिश्तों का कत्ल...ससुर की संदिग्ध मौत से सनसनी, बेटी-दामाद पर मारपीट का आरोप

You cannot copy content of this page