Uttarakhand: अल्मोड़ा में रिश्तों का कत्ल…ससुर की संदिग्ध मौत से सनसनी, बेटी-दामाद पर मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

दन्या (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के सेली गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले ग्रामीण चंद्रशेखर पांडे की उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बेटी और दामाद पर मारपीट के आरोप लग रहे हैं, जबकि दोनों के घर से गायब होने के कारण मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सेली गांव निवासी चंद्रशेखर पांडे अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। घर से शोरगुल की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: STF की बड़ी कार्रवाई...अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं और शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर जैसे निशान दिखाई दे रहे थे। इस घटना ने गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले मृतक की बेटी जानकी और उसका पति गांव पहुंचे थे। जानकी की शादी करीब दो माह पूर्व हरियाणा निवासी युवक से हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद दोनों अचानक घर से लापता हो गए, जिससे उन पर संदेह गहरा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी 2025 पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार से छह सप्ताह में जवाब तलब

मामले को और पेचीदा बनाने वाली बात यह है कि घटना के समय मृतक की पत्नी भी घर में मौजूद थी। ऐसे में पुलिस उसकी भूमिका और घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि घर के भीतर इतनी गंभीर घटना हुई तो किसी ने मदद के लिए आवाज क्यों नहीं लगाई, यह भी जांच का अहम बिंदु है।

ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र पांडे ने बताया कि घायल अवस्था में अल्मोड़ा पहुंचने तक चंद्रशेखर पांडे होश में थे और उन्होंने सिर पर चोट लगने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पुलिस की बड़ी सफलता...8 अवैध तमंचे और 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि करीब एक माह पहले दामाद ने फोन पर अपने ससुर को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि दामाद पहली बार अपने ससुराल और पहाड़ आया था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है।

उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस टीम गांव पहुंचकर साक्ष्य और तथ्य जुटा रही है। तहरीर मिलने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page