Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत हो गई। उनकी निजी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा मंगलवार सुबह थाने से अपनी चौकी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से पहले बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी निजी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाट खचाखच भरे

हादसा होते देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर विनोद शर्मा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

सेना से पुलिस सेवा तक निभाया कर्तव्य

विनोद शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। अपने कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित स्वभाव के कारण वह विभाग में सम्मानित अधिकारियों में गिने जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, 13 भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी जारी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह...

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें एक समर्पित, साहसी और जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page