लिफ्ट को लेकर बवाल: पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में जाने से रोका, टीचर के बाल खींचे और डंडे से पीटा

खबर शेयर करें

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते के साथ मौजूद महिला ने स्कूल टीचर को लिफ्ट में आने से रोक दिया। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

पीड़ित टीचर का आरोप है कि दूसरी महिला ने उनके बाल खींचे, डंडे से पीटा और कई थप्पड़ मारे। इस दौरान गाली-गलौज करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान सोसायटी का गार्ड मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर टीचर को लिफ्ट से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: लक्सर में तीन स्टील फर्मों पर छापा, 2.10 करोड़ वसूले

घटना 12 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। रविवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। फुटेज में दोनों महिलाओं के बीच बहस, धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, हिना बारी अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2 सोसायटी में रहती हैं और इंदिरापुरम के एक स्कूल में टीचर हैं। हिना के अनुसार, 12 सितंबर को स्कूल से लौटने के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे सोसायटी पहुंचीं। उस समय लिफ्ट में श्वेता सूबे अपने पालतू कुत्ते के साथ पहले से मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व ARTO की 'काली कमाई' का साम्राज्य बेनकाब: विजिलेंस के छापे में 35 करोड़ की अकूत संपत्ति का खुलासा, 1.62 करोड़ कैश और 22 किलो सोना-चांदी बरामद

हिना का आरोप है कि जैसे ही वह लिफ्ट में जाने लगीं, श्वेता ने उन्हें दूसरी लिफ्ट से जाने के लिए कहा। इस पर हिना ने कहा कि वह लिफ्ट में एक तरफ खड़ी हो जाएंगी। आरोप है कि इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर श्वेता ने कथित तौर पर पहले छड़ी से हमला किया और फिर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

हिना ने बताया कि उन्होंने जब खुद को बचाने और महिला को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इस दौरान उन्हें धमकी भी दी गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की और मारपीट साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 4 फरवरी तक आत्मसमर्पण का आदेश

घटना के बाद पीड़ित महिला टीचर ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page