खूनी पारिवारिक विवाद: एक ही दिन में 6 लोगों की हत्या, फिर हमलावर ने खुद को मारी गोली

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। अमेरिका के आयोवा राज्य के मस्कटाइन शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक बंदूकधारी ने अपने ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मस्कटाइन पुलिस विभाग के अनुसार, आरोपी की पहचान 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफार्लैंड के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने तीन अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की हत्या की। इसके बाद उसने खुद की जीवनलीला भी समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हग-डे’ पर रची खौफनाक साजिश का पर्दाफाश...पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, चार गिरफ्तार

पुलिस को दोपहर करीब 12:12 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे। एक घर में प्रवेश करने पर अधिकारियों को चार लोगों के शव मिले, जिनकी मौत गोली लगने से हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ था और मृतक सभी आरोपी के परिवार के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-अमेरिका टकराव तेज: F-35 लड़ाकू विमान गिराने का दावा, अमेरिका ने बताया ‘फर्जी’

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद उसे रिवरफ्रंट ट्रेल क्षेत्र में पैदल यात्री पुल के पास पाया गया, जहां वह स्वयं को गोली मार चुका था। अधिकारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य घर में एक वयस्क पुरुष का शव मिला, जबकि एक कारोबारी प्रतिष्ठान में भी एक अन्य व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि ये दोनों हत्याएं भी इसी वारदात से जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ‘डायल 112’ का दुरुपयोग पड़ा भारी, कार चोरी की झूठी सूचना देने वाले पर ₹10,000 का जुर्माना

मस्कटाइन पुलिस अधीक्षक Anthony Kies ने बताया कि यह एक गंभीर आपराधिक मामला है और सभी घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों की पहचान और उनकी उम्र सार्वजनिक नहीं की है। जांच एजेंसियां घटना के कारणों, आरोपी की मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि को लेकर गहन जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page