न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ का जलवा, जीते तीन बड़े अवॉर्ड

खबर शेयर करें

न्यूयॉर्क। भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। मणिपुरी फिल्म Boong ने प्रतिष्ठित New York Indian Film Festival (NYIFF) में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बड़े पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं। 28 से 31 मई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म को दर्शकों और जूरी दोनों से भरपूर सराहना मिली।

फेस्टिवल के समापन समारोह में ‘बूंग’ को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म, फिल्म की निर्देशक Laxmipriya Devi को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और बाल कलाकार Gugun Kipgen को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा का परचम लहराया है।

मां की खुशी के लिए पिता की तलाश पर आधारित है कहानी

‘बूंग’ की कहानी मणिपुर की घाटी में रहने वाले एक मासूम बच्चे बूंग के इर्द-गिर्द घूमती है। वर्षों से अकेली रह रही अपनी मां को खुश करने के लिए वह अपने बिछड़े पिता को वापस लाने का सपना देखता है। इसी उद्देश्य से वह अपने दोस्त के साथ पिता की तलाश में निकल पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में तेजी लाएं, भू-कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करें: CM धामी

यह सफर केवल एक खोज नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्षों और उम्मीदों से भरी यात्रा बन जाता है। फिल्म में मां-बेटे के रिश्ते को बेहद संवेदनशील और मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को भावुक कर देता है।

कलाकारों के अभिनय की हुई सराहना

फिल्म में गुगुन किपगेन के अलावा Bala Hijam, Vikram Kochhar, जेनी खुरई, नेमेतिया नगंगबाम, हामोम सदानंद, एंगम सनामतम, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। विशेष रूप से बाल कलाकारों के सहज अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत

फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस

फिल्म का निर्माण अभिनेता-निर्माता Farhan Akhtar ने किया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 में Toronto International Film Festival में हुआ था, जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इसके बाद फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया।

BAFTA में भी लहरा चुकी है परचम

‘बूंग’ इससे पहले BAFTA Awards में भी इतिहास रच चुकी है। फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली श्रेणी में पुरस्कार जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। यह उस वर्ष BAFTA में नामांकित होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म थी। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया था।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका की सख्त वीजा नीति के बीच कनाडा ने बढ़ाया हाथ, एच-1बी वीजाधारकों के लिए खोले रोजगार के दरवाज़े

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार मिल रही पहचान

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के बाद ‘बूंग’ को MAMI Mumbai Film Festival, International Film Festival of India, Melbourne Indian Film Festival और वारसॉ फिल्म फेस्टिवल समेत कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शित किया गया। लगातार मिल रही सफलता ने इसे हाल के वर्षों की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page