दिल दहला देने वाली वारदात: घरेलू विवाद में पत्नी ने पति की जीभ दांतों से काटी, हालत नाजुक

खबर शेयर करें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर स्थित संजय नगर कॉलोनी में एक सनसनीखेज और खौफनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने ही पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Shocking Domestic Violence Case Rocks Modinagar: जानकारी के अनुसार, संजय नगर कॉलोनी निवासी विपिन एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी शादी करीब आठ महीने पहले मेरठ निवासी ईशा से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार शाम को खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में विपिन ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हरिद्वार पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जूना अखाड़े के आचार्य से लिया आशीर्वाद

देर रात करीब एक बजे अचानक कमरे से चीख-पुकार सुनाई दी। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विपिन खून से लथपथ हालत में पड़ा था और बिस्तर पर उसकी कटी हुई जीभ पड़ी थी। होश में आने पर विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी ईशा ने दांतों से उसकी जीभ काट दी।

मेरठ रेफर, हालत गंभीर
परिजन तुरंत विपिन को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, नया मोड़
मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। विपिन के पिता ने अपनी बहू ईशा और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ईशा ने विपिन के साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों ने दिखाई उत्तरकाशी आपदा की भयावह तस्वीर, धराली गांव सबसे अधिक प्रभावित

विपिन के पिता का आरोप है, “बहू मेरे बेटे को हाथ तक नहीं लगाने देती थी। यह बात विपिन ने कई बार हमें बताई थी, लेकिन हमने सोचा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।”

‘जीभ ही तो काटी है, गर्दन थोड़ी’—धमकी का आरोप
घटना के बाद मंगलवार को जब ईशा के परिजन मौके पर पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि ईशा के पिता ने मौके पर कहा, “बेटी ने जीभ ही तो काटी है, गर्दन थोड़ी न।” इस कथित बयान के बाद तनाव और बढ़ गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 110 वन आरक्षी और 45 वन दरोगाओं के तबादले

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी पत्नी ईशा को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं घरेलू विवाद, पूर्व की परिस्थितियां और हमले की मंशा की गहन जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत, आपराधिक साजिश के एंगल से भी जांच
इस खौफनाक घटना ने पूरे संजय नगर कॉलोनी समेत मोदीनगर क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब इस मामले को सिर्फ घरेलू विवाद नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक साजिश के एंगल से भी जांच रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page