Uttarakhand: कैबिनेट बैठक आज, उपनल कर्मियों के समान वेतन और नियमितीकरण समेत कई बड़े फैसलों पर नजर

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हैं। सचिवालय में दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बैठक में सरकारी व्यवस्था और कर्मचारियों से जुड़े कुछ लंबे समय से लंबित मुद्दे भी सामने आ सकते हैं। विशेष रूप से उपनल कर्मचारियों को “समान कार्य के लिए समान वेतन” देने तथा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण से जुड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। यदि इन विषयों पर निर्णय होता है तो इसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री ‘भगत दा’ को आज मिलेगा पद्मभूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

You cannot copy content of this page