23 नवंबर को लालकुआं के संजय नगर में होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे धामी, कार्यक्रम के बाद बनबसा होंगे रवाना
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 23 नवंबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेगा।
यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में वह प्रतिभाग करेंगे।
3:05 बजे बनबसा के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे कार से सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से प्रस्थान करेंगे और 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।
इसके बाद अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोकथात संस्कृति महोत्सव में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से स्थानीय लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

