Uttarakhand: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धामी सरकार का तोहफा, दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के लिए राहत भरी खबर है। दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठनों में खुशी है। रविवार को दो प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मानदेय वृद्धि की घोषणा के लिए आभार जताया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि का निर्णय कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ाएगा। उन्होंने इसे लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही आंगनबाड़ी कर्मियों के हित में सकारात्मक कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली आबकारी नीति केस में बड़ा फैसला, केजरीवाल–सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद अहम है। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कोरोना के पांच नए मामले मिले, एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी संक्रमित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों और कल्याण के प्रति गंभीर है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नन्हे कान्हा-राधा ने लूटी महफिल, जन्माष्टमी पर 102 बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा

मुलाकात में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत और उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे के अलावा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page