Haldwani: बारात का स्वागत, दावत और सारी रस्में पूरी… सात फेरों की बारी आई तो दूल्हे ने कह दिया- शादी नहीं करूंगा!

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। शादी की खुशियां थीं, घर मेहमानों से गुलजार था। बारात का जोरदार स्वागत हुआ, नाश्ता-पानी और दावत भी हो गई। दूल्हा-दुल्हन सात फेरों के लिए तैयार थे, लेकिन जैसे ही शादी की सबसे अहम रस्म निभाने का वक्त आया, दूल्हे ने ऐसा फरमान सुना दिया कि पूरे समारोह में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने अचानक शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते हंगामे में बदल गईं।

मामला लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित शास्त्री नगर नर्सरी का है। गुरुवार को चकलुआ क्षेत्र से बारात यहां पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने पूरे उत्साह के साथ बारातियों का स्वागत किया। विवाह की तमाम तैयारियां पूरी थीं। बारातियों ने दावत का आनंद भी उठा लिया था। परिवार के लोग बेटी को दुल्हन बनाकर विदा करने का सपना संजोए बैठे थे, लेकिन सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने शादी से कदम पीछे खींच लिए। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी न होने की बात कहकर विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवियों की पहल से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में टला बड़ा खतरा

दूल्हे के इस फैसले से दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए कर्ज तक लिया था और अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज का सामान भी दिया था। इसके बावजूद दूल्हे पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी वजह से दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा

आखिरकार विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दूल्हे को अपने साथ चौकी ले गई, जबकि अन्य बाराती वापस लौट गए। जिस घर में कुछ देर पहले तक शहनाइयां बज रही थीं, वहां सात फेरों से पहले ही शादी का मंडप विवाद का गवाह बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 26 लाख की वित्तीय अनियमितता में वीपीडीओ सस्पेंड, चार ग्राम पंचायतों से निकाली गई रकम
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page