समाजसेवियों की पहल से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में टला बड़ा खतरा

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई शिकायत, प्रशासन ने शुरू कराया सुरक्षा कार्य

भवाली। समाजसेवा की एक मिसाल पेश करते हुए स्थानीय समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय के ऊपर स्थित पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से विद्यालय भवन को गंभीर खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते आवाज उठाने से अब विद्यालय को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 02 अगस्त 2025

समाजसेवी हेमंत गौनिया, गोविंद बल्लभ भट्ट, जगदीश नेगी, संजय वर्मा, नरेश पांडे, अजय गुप्ता, बृजेश बिष्ट, मनीष पाल और अनिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, शिक्षा मंत्री, सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

विद्यालय में लगभग 285 छात्राएं अध्ययनरत हैं। लगातार भूस्खलन के कारण विद्यालय की चारदीवारी टूट गई थी और मलबा भवन की दीवारों तक पहुंच चुका था। स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि किसी भी समय भवन गिरने की आशंका थी। विद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध में पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल और मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: किशनगंज-लालकुआं के बीच दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेन, 18 कोच के साथ चार फेरे

इसके बाद समाजसेवियों ने पहल करते हुए उच्च स्तर तक मामला पहुंचाया। सामूहिक प्रयासों के बाद शासन-प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यालय परिसर में सुरक्षा कार्य शुरू करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में घने कोहरे का कहर, IGI एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट

मलबा हटाने और सुरक्षा दीवार को मजबूत करने का कार्य जारी है, जिससे छात्राओं की जानमाल को बड़ा खतरा टल गया है।
समाजसेवियों ने कहा कि “जब तक विद्यालय पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे।” क्षेत्रवासियों ने समाजसेवियों की इस मानवता और जनसेवा से भरी पहल की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page