नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

खबर शेयर करें

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की और देश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: त्रिवेंद्र रावत पर लगे घूस और भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट में सुनवाई 1 मई को

मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश सरकार का नया वित्तीय वर्ष शुरू, बजट व्यय के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

You cannot copy content of this page