दिल्ली में घने कोहरे का कहर, IGI एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घने कोहरे और कम दृश्यता ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर खराब मौसम का सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर कुल 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 270 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बाघों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसएसबी और आईटीबीपी सहित डॉग स्क्वाड की मदद ली जाएगी

अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में 6 आगमन (अराइवल) और 4 प्रस्थान (डिपार्चर) की उड़ानें शामिल हैं। वहीं फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 29 मिनट की देरी दर्ज की गई, जिससे टर्मिनलों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और इंतजार लंबा होता चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाया फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर परेशान करने का आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी डायल (DIAL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हवाई अड्डे पर दृश्यता में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों के प्रस्थान में देरी बनी रह सकती है। यात्रियों को उड़ान से पहले संबंधित एयरलाइंस से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल...पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस छोड़कर हालात काबू

गौरतलब है कि दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां प्रतिदिन करीब 1,300 उड़ानों का संचालन होता है। ऐसे में मौसम की इस मार का असर बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page