उत्तराखंड: 13 IAS समेत 16 अफसरों के विभागों में फेरबदल, कई को मिली नई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

देहरादून। शासन ने मंगलवार को 13 आईएएस, एक पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों से पूर्व के विभाग हटा दिए गए हैं।

सचिव युगल किशोर पंत को भाषा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनके अन्य विभाग यथावत रहेंगे। वहीं, अपर सचिव सोनिका को नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव विनित कुमार से नियोजन विभाग हटा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल
स्वास्थ्य विभाग में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अपर सचिव रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से यह दायित्व हटा लिया गया है और अब वह कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग संभालेंगे। अपर सचिव मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा निदेशक रीप का कार्यभार हटा दिया गया है। अब वह सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग देखेंगे।

वित्त, कौशल विकास और सूचना प्रौद्योगिकी में बदलाव
अपर सचिव हिमांशु खुराना को वित्त विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपर सचिव अभिषेक रुहेला अब कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग भी संभालेंगे। अपर सचिव निकिता खंडेलवाल से ग्राम्य विकास व निदेशक शहरी विकास का दायित्व वापस ले लिया गया है। अब वह सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग संभालेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान परमाणु समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर डील हुई तो होगी अच्छी और अमेरिका के हित में’

नगर निकाय और प्रशासन में भी फेरबदल
नगर निकायों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। हरिद्वार के नगर आयुक्त चौधरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पद पर भेजा गया है, जबकि मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार को हरिद्वार का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल-आंगनबाड़ी

इसके अलावा, निदेशक पंचायतीराज निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल, जबकि श्याम सिंह को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

इन फेरबदल को शासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page