Haldwani: जनसमस्याओं को लेकर अभियान चलाएगा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल, जिला प्रशासन के सामने उठेंगी सामूहिक समस्याएं

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। व्यापारियों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अब व्यापक अभियान चलाने की तैयारी में है। संगठन जिलेभर की सामूहिक समस्याओं को चिह्नित कर उनके समाधान के लिए रणनीति बनाएगा और जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से मांगें उठाएगा।

हीरा सिंह जीवन सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों के साथ-साथ जनहित और देवभूमि की संस्कृति के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेशभर में व्यापारियों की आवाज बुलंद कर रहा है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 15 जनवरी

प्रज्ञान भारद्वाज ने व्यापारियों एवं आमजन से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि व्यापारी और सामाजिक हितों की लड़ाई सामूहिक प्रयासों से ही मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलेभर की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन के समक्ष समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पहली रेल यात्रा बनी आफत...घबराए भाइयों से ट्रेन में छूटी 82 वर्षीय बीमार मां, बदायूं में सकुशल मिली

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारियों की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता के हितों और देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार

बैठक में ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सचिन तिवारी, पार्षद विनीत पांडे, सुधांशु पांडेय, अंश शर्मा, आदित्य चौहान, निलेश भारद्वाज, भूपेंद्र किरौला, गौरव गुप्ता, ध्रुव शर्मा, गौरव लोहनी, विक्की संधू, राहुल तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page