Uttarakhand: चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं मंडल में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार देर रात मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। जारी सूची में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार, ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत और नरेश चौहान को अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है। इसी तरह संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मनरेगा में फिर अव्वल रहा देहरादून, 4703 परिवारों को मिला सौ दिन का रोजगार

नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह का तबादला बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल का पिथौरागढ़ किया गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल भेजा गया है। वहीं, अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। भुवन चंद्र जोशी को अल्मोड़ा से चंपावत भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने स्नेह राणा को दी बधाई, 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा

इसके अलावा पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मिड-डे-मील में लापरवाही: पिथौरागढ़ के स्कूलों में पहुंचा एक्सपायरी दूध, अभिभावक भड़के, विभाग जांच में जुटा

तबादलों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था में किए जा रहे प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना होगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page