उत्तराखंड: सीएम धामी ने स्नेह राणा को दी बधाई, 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा को फोन कर बधाई दी। इस दौरान सीएम ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 24 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर स्नेह राणा को शुभकामनाएं दीं और विश्व कप टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा से न केवल भारत का मान बढ़ाया है, बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मौसम का डबल असर, आज पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा की सफलता राज्य के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

You cannot copy content of this page